मऊगंज सिविल अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें एक प्रसव पीड़िता महिला को ठेले पर अस्पताल लाते हुए देखा गया।वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। लोगों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बताया।लेकिन जिला प्रशासन की जांच में मामला कुछ अलग ही निकला।वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला का नाम शीला कोल है।