खरगोन। दशोरा नागर समाज धर्मशाला में रविवार को सामूहिक कुलदेवी पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में 80 जोड़ों ने सामूहिक रुप से कुलदेवी पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज में सामुहिक कुलदेवी पूजन का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस बार कोंडलाजा माता एवं तीवडाजा माता का पूजन रखा गया।