खरगोन। पाल क्षत्रिय गडरिया समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को गडरिया मोहल्ला क्षेत्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित समीपी राज्यों के युवक- युवती परिजनों के साथ शामिल हुए। आयोजन प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि यह परिचय सम्मेलन का यह पहला आयोजन था, जो बेहद सफल रहा। इसमें समाजजनों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया।