उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव के समीप पति का ऑपरेशन करवाने जा रही पत्नी समेत 6 लोग ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने के कारण सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। जख्मी महिला के द्वारा जानकारी दी गई कि वह अपने पति का ऑपरेशन करवाने के लिए आरा जा रही थी।