झांसी: भोजला गांव में दिनदहाड़े हुई अरविंद की हत्या के मामले में सीपरी पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 10 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Jhansi, Jhansi | Sep 9, 2025 झांसी में सोमवार को दिनदहाड़े मर्डर के आरोपी अरविंद यादव को गोलियों से भून डाला। पूर्व प्रधान और उसके साथियों ने घेरकर पत्नी के सामने 3 गोलियां मारी। पत्नी बचाने आई तो उसे थप्पड़ जड़े। हमलावर गोलियां चलाते हुए भाग गए थे। पीएम रिपोर्ट के अनुसार, दो गोलियां शरीर के अंदर फंसी मिली, जबकि एक गोली उसके सिर को छूकर निकल गई।