फिरोज़ाबाद: लाइनपार थाना क्षेत्र के दतौजी खुर्द में एक युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत
थाना लाइनपार क्षेत्र के दतौजी खुर्द में सोमवार मंगलवार देर रात सवा बारह बजे क़रीबन एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कुश वर्मा उर्फ छोटा (25 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश निवासी दतौजी खुर्द के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुँची थाना लाइनपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।