फिरोज़ाबाद: व्यापारी संगठन ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश रजि के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर, फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार प्रातः 10 बजे क़रीबन व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त ऋषिराज (आईएएस) को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा।