झांसी: रक्सा में जमीन विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर युवक ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Jhansi, Jhansi | Jun 20, 2025 झांसी में जमीन विवाद में एक व्यक्ति पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। वह अपने घर के सामने पेड़ के नीचे सोया था। तभी आरोपी आया और बोला- चाचा इधर आओ। जैसे ही पीड़ित पास में पहुंचा तो फायर झोंक दिया। बुजुर्ग ने जमीन में गिरकर जान बचाई। उनके हाथ में कुछ छर्रे लगे हैं।इसके बाद आरोपी धमकाते हुए अपने साथी के साथ फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज किया है।