कुशीनगर में सेना कप 2025 का शानदार आगाज़ हुआ। उद्घाटन मैच में लखनऊ ने 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर कुशीनगर को 65 रनों से हराया। लखनऊ के अमन यादव ने 165 और कुशीनगर के निखिल राव ने 170 रन की तूफानी पारी खेली। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा।