चीनोर: ग्वालियर शहर की सीमा से सटे सांतऊ गांव में एक दलित परिवार दबंगों से परेशान होकर पहुंच एसपी ऑफिस
ग्वालियर शहर की सीमा से सटे सांतऊ गांव में एक दलित परिवार दबंगों की गुंडागर्दी और जमीन मकान पर कब्जा करने के चलते अपने घर से बेघर हो गया है। यह परिवार अब गुढा़ गुड़ी के नाके पर आकर किराए के मकान में रहने को मजबूर है। सांतऊ में रहने वाले रामनिवास नामदेव का आरोप है कि वह कई दिनों से झांसी रोड थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से इस बाबत शिकायत कर चुका है।