गलियाकोट: सिलोही में प्राण प्रतिष्ठा,शिखर स्थापना महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
सिलोही में प्राण प्रतिष्ठा, शिखर स्थापना महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।समस्त ग्रामीणों के तत्त्वाधान में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में मुख्य आचार्य जितेंद्र पण्डया,हीरालाल पण्ड्या,जनक पण्डया,सह आचार्य राजेंद्र भट्ट,चंद्रशेखर ,जयंतीलाल सेवक,मितेश मुकेश पण्डया ,विश्वनाथ सेवक ,भोगीलाल सेवक के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई।