शनिवार को करछना तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों के द्वारा कुल 208 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें 11 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।