डेरापुर: डेरापुर के भिख्खी उप स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 72 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवाएं
डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिख्खी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के कुल 72 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सभी मरीजों की विधिवत जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले में शुगर, फाइलेरिया, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज शामिल रहे।