बांदा: नौमील के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, ई-रिक्शा में सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Jan 13, 2026 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौमील के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से ई रिक्शा में सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दोहा गांव का निवासी है।