कामडारा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गाँव किसनी बड़काटोली मे बुधवार शाम चार बजे के आसपास धान की खेती का रखवाली कर रहे एक व्यक्ति फ्रांसिस तोपनो को एक जंगली हाथी ने पैर से कुचला।जिसके कारण वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया है।वहीं ग्रामीणों ने ईलाज के लिये सीएचसी कामडारा मे भर्ती कराया।परंतु उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दी गई।