शिवपुरी नगर: बूढ़दा गांव के पास मोड़ पर बाइक के सामने गाय आने से स्लिप हुई बाइक, बाइक सवार 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
शेरू वाथम निवासी टोंका थाना सिरसौद ने बताया कि वह अपने भाई खरगो वाथम और भरत वाथम के साथ मोहना से अपने घर आ रहा था तभी बूढ़दा गांव के पास मोड़ पर अचानक बाइक के सामने गाय आने से बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई जिससे वह और उसका भाई खरगो वाथम गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।