नगरी: नगरी के अमतिया तालाब में लाखों मछलियों की मौत, लिजधारी को हुआ भारी नुकसान, जिम्मेदार कौन?
Nagri, Dhamtari | Mar 29, 2026 बता दे कि 5-6 दिन पहले नगर पंचायत नगरी के अंतर्गत स्थित अमतिया तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। इस घटना से तालाब में पालन की जा रही लाखों रुपये मूल्य की मछलियों का नुकसान हुआ है। जिससे लीजधारी को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। लीजधारी का आरोप है कि नगर की नालियों से बहकर आने वाले गंदा और प्रदूषित पानी सीधे तालाब में मिल रहा है।