गंगापुर: ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत डीएम डॉ. गौरव सैनी ने कलक्ट्रेट परिसर से तिरंगा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
डीएम डॉ गौरव सैनी ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी एवं सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान हमारे प्रदेश सहित सम्पूर्ण देश में चल रहा है। इस अभियान के तहत तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया है। यह बताते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि इस कार्यक्रम में बहुत ही अच्छी संख्या में लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया है।