नवाबगंज: दीनदयाल नगर में पार्क बना कचरा डंपः बिना बाउंड्री वॉल के पार्क में डाल रहे कूड़ा, निवासियों को परेशानी #jansamasya
बाराबंकी के दीनदयाल नगर में स्थित ट्रांसफॉर्मर वाले पार्क की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पार्क में बाउंड्री वॉल और गेट नहीं होने का फायदा उठाकर आसपास के मोहल्लों का कूड़ा डाल रहे हैं।नगरपालिका का डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली 3-4 दिन में एक बार आकर कूड़ा उठाते हैं। बारिश के मौसम में पार्क में पानी भर जाता है। इससे कूड़ा सड़ने लगता है।