गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब, भू-माफियाओं से उसकी जमीन बचाने की लगाई गुहार
शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने आज गोरखपुर प्रेस क्लब में बताया कि उसकी जमीन बिछिया में है। वह जब अपनी जमीन देखने गया तो उसे पता लगा कि उसकी जमीन पर भूमाफिया बाउंड्री चला रहे हैं। उसके बाद उसने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके बाद उसने आज गोरखपुर प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता की है।