मोहनपुर: केरवाटांड़ पुल पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक चालक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
चंद्र मंडी थाना क्षेत्र के केरवाताड़ गांव के समीप एक पुल पर हुए हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उसे गंभीर चोटे आई ।घायल मिंटू मुर्मू के भाई नुनु लाल मुर्मू ने बताया कि बुढ़ई मेला देखने के लिए भाई गया था दोपहर शनिवार 2:00 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था और उसी क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वह गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।