शाजापुर। शुक्रवार दोपहर 3 बजे पनवाड़ी में अखिल भारतीय जैविक प्रमुख श्री हुकुमचंद जी पाटीदार का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम में जैविक खेती एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जैविक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।