गुलाबगंज: गुलाबगंज तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की अवधि में वृद्धि
अब 25 जून तक कृषकों से की जाएगी गेहूं की खरीदी
विदिशा जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 अंतर्गत उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य (2275 प्लस बोनस 125 कुल 2400 रूपये प्रति क्विंटल) पर गेहूं उपार्जन का कार्य जारी है। म.प्र.शासन द्वारा रबी वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन की अवधि बढ़ाई गई है। कृषि उपज मंडियों में गेंहू की आवक एवं किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्रदान करने हेतु