गुलाबगंज: गुलाबगंज सहित जिले में आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन 15 तक स्थगित
हितग्राहियों को टेकहोम राशन प्रदाय
जिले में जारी प्रचण्ड गर्मी एवं लू के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने विदिशा जिले की आंगनबाडी केन्द्रो का 15 जून तक संचालन स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। उक्त अवधि में हितग्राहियों टेेक होम राशन प्रदाय कराने की व्यवस्था क्रियान्वित की जाएगी। वहीं आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका केन्द्र में उपस्थित रहकर अन्य नियमित कार्य |