रोहिणी: मंगोलपुरी: AATS ने शातिर ऑटो लिफ्टर को ट्रैप लगाकर दबोचा, 2 मोटरसाइकिल बरामद
बाहरी जिला की एंटी ऑटो थेफ्ट कोड की पुलिस टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हनी उर्फ सोनू उर्फ इंदेवाला के रूप में हुई है, यह सुल्तानपुरी का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने 2 चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया है। पुलिस टीम ने मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया के पास ट्रैप लगाकर बदमाश को धड़ दबोचा।