अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय तिमाही के जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के वार्षिक साख योजना और ऋण जमा अनुपात पर विस्तार से चर्चा हुई, जो लक्ष्य से कम पाए गए। बैंक अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए सख्त निर्देश दिए गए।