थानेसर: मनीषा की मौत मामले को लेकर जन संघर्ष मंच हरियाणा का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग, सीएम को सौंपा ज्ञापन
महिला टीचर मनीषा की हत्या मामले को लेकर जन संघर्ष मंच हरियाणा ने लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र पर प्रदर्शन किया है। और हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। और मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। जन संघर्ष मंच हरियाणा की पदाधिकारी सुदेश कुमारी ने बताया कि महिला टीचर मनीषा की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले को दबाने के में लगा हुआ है।