विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास में भाई दूज के अवसर पर बंदियों की उनकी बहनों से विशेष मुलाकात कराई गई। इस दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला जब बहनों ने अपने बंदी भाइयों के तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि कारागृह में त्यौहारों पर बंदियों को अपने परिवार से जोडऩे के प्रयास किए जाते हैं, ताकि उनमें मानवीय भावनाओं और सुध