मुरार: झांसी रोड थाना क्षेत्र के गली नंबर-4 में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम
Morar, Gwalior | Aug 27, 2024 ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के गली नंबर 4 में रहने वाले ऑटो चालक कमल कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।परिवार के लोगों ने उनकी आत्महत्या के लिए पुलिस को जिम्मेवार बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की और लाश को चंद्रबदनी नाका चौराहे पर रखकर चक्का जाम कर दिया।