रामपुर: वृद्ध आश्रम ताशका में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कवि सम्मेलन किया गया आयोजित
Rampur, Rampur | Apr 2, 2024 जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती सूरज कुमारी ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुरूप समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्ध आश्रम ताशका में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कवि सम्मेलन का आयोजन किया कराया गया, जिसमें वृद्ध मतदाताओं को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।