रामपुर: मुरसेना चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
Rampur, Rampur | Apr 1, 2024 थाना अजीमनगर के स्वार बाजपुर मार्ग के मुरसेना चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।