आरा: बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम का भोजपुर जिला अधिकारी और भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए अहम दिशा निर्देश
Arrah, Bhojpur | Nov 8, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, भोजपुर तथा पुलिस अधीक्षक, भोजपुर सहित अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंधन, स्ट्रांग रूम परिसर में की गई बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, एवं अग्निशमन प्रबंधन आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।