बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में तेलासी गांव के पास हाईवा ने खड़ी क्रूजर को मारी टक्कर, 2 की मौत, 9 लोग घायल
बलौदाबाजार में सोमवार देर रात करीब 2 बजे हुए एक सड़क हादसे में तेलासी गांव के पास। एक हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी क्रूजर गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी में 11 लोग सवार थे जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को निकालने में मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी।