झांसी: जिला ललितपुर में खेत पर कटाई कर रहा किसान आया आकाशीय बिजली की चपेट में, मेडिकल कॉलेज झाँसी में उपचार के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 30, 2024 मृतक करीब 35 वर्षीय राघवेन्द्र सिंह पुत्र पूरन सिंह है। वह जनपद ललितपुर के पूरनकला थानान्तर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार विगत दिवस राघवेन्द्र अपने साथियों के साथ खेत पर गेहू की फसल की कटाई कर रहा था। इसी दौरान देर शाम अचानक मौसम बिगड़ गया। इससे पहले वह सुरक्षित स्थान पर जाता आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में राघवेन्द्र की मौत हुई।