49 वी जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान वालीबाल संघ द्वारा झुंझुनू जिले के पिलानी शहर में किया जा रहा है। जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक विजय पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में होगा। जिसमें बालिका वर्ग में हडिय़ाल की पूजा स्वामी चूरू से राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नरेश सांगवान ने उक्त जानकारी दी।