फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस ने मटसेना रोड मरघटी के पास से चार जिंदा कारतूसों 12 बोर के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार
थाना रसूलपुर पुलिस टीम चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मटसैना रोड मरघटी के पास से अभियुक्त हरवीर पुत्र हरगोविन्द निवासी ग्राम रतवा थाना घिरोर जनपद मैनपुरी उम्र 22 वर्ष को मय एक 04 कारतूस 12 बोर जिन्दा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।