फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र में मोहम्मदाबाद रोड पर ईको वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
थाना नारखी क्षेत्र पानीगांव दशरथपुर निवासी विजय अपनी दीदी के यहां दौज कराने को बाइक द्वारा निकला था। इसी दौरान थाना नारखी क्षेत्र मोहम्मदाबाद रोड पर ईको वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति विजय गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल व्यक्ति ने स्वयं मीडिया को उक्त जानकारी दी।