फिरोज़ाबाद: थाना लाइनपार क्षेत्र आजाद नगर में जुड़ाई करते समय मिट्टी का तेल डालते ही डिब्बी फटी, आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी
बताया गया बुधवार सुबह गीता देवी पत्नी अमर सिंह अपने घर में चूड़ी जुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान डिब्बी में मिट्टी का तेल डालने लगी। तेल डालते ही डिब्बी अचानक से फट गई, आग की लपटें उठने पर महिला उस आग में झुलस गई। आनन फानन में उसके पति ने चीख पुकार सुन जाकर आग को बुझाया, तब तक महिला काफी झुलस गई थी। जिसे उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।