जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।