गंगरार तहसील के सोनियाना स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 17 फरवरी को आयोजित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा के दौरान अव्यवस्था का मामला सामने आया है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कक्ष निरीक्षक द्वारा समय पर अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई गई।