परैया में भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया परैया बाजार सहित सभी ग्रामीण इलाकों में भाई-बहन के स्नेह और रिश्ते का त्योहार भैया दूज गुरुवार दोपहर 2 बजे मना। बहनों ने व्रत रखकर अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की और उनके शत्रुओं के नाश करने का वर ईश्वर से मांगा। परम्परागत पर्व में बहनों ने दानव की मूर्ति बनाकर उस पर कांटा रखकर ईंट-पत्थर व मूसल से कूटा।