बेगूसराय: शांति नगर में नाले में धंसा ट्रैक्टर, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय में एक बार फिर नगर निगम और बुडको की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।स्टेशन रोड स्थित शांति नगर में नए बने नाले की ढक्कन टूटने से नगर निगम का ट्रैक्टर उसमें धंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि नाला निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही घंटे बाद यह हादसा हुआ।