बेगूसराय: नीमाचांदपुरा थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नीमाचांदपुरा थाना में 01 मोटरसाइकिल के चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था.