जहानाबाद: घोड़ा अस्पताल के पास से चोरी की बुलेट बरामद, पुलिस जांच में जुटी
जहानाबाद नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को घोड़ा अस्पताल के समीप छापेमारी कर चोरी की एक बुलेट बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार बाइक लावारिस हालत में खड़ी थी। पुलिस बाइक के मालिक का पता लगाने और चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच में सोमवार सुबह करीब 7 बजे तक भी जुटी हुई है।