आगरा: मलपुरा हाइवें अंतर्गत न्यू प्रिंस ढाबा पर खाना खाने आये पुलिसकर्मियों ने रायता नही मिलने पर की मारपीट,सीसीटीवी वायरल
Agra, Agra | Feb 19, 2024 आगरा के मलपुरा हाइवें अंतर्गत न्यू प्रिंस ढाबा पर खाना खाने आये पुलिसकर्मियों ने जमकर मारपीट की। ढाबा के मालिक मनमोहन गोयल ने बताया कि बीते रविवार रात को चौकी इंचार्ज ककुआ अमन सिंह,एसआई नीतू सिंह और अन्य पुलिसकर्मी खाना खाने आये थे। लड़का रायता देना भूल गया। इस बात पर नाराज़ पुलिसकर्मियों ने ढाबा पर मौजूद अन्य ग्राहकों से मारपीट की। जिसका सीसीटीवी वायरल हैं।