गौनहा: गौनाहा प्रखंड की मंजुला देवी बनी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष
गौनाहा प्रखंड के मंजुला देवी को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। माधोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रेनू कुमार मिश्रा ने बताया कि बैरिया माधोपुर गांव में मुखिया संघ की एक बैठक राजन मिश्रा के आवास पर बजड़ा मुखिया जयप्रकाश महतो कि अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्व सहमति से मंजुला देवी को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।