विवेक विहार: गांधीनगर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में किया रोड शो
गांधीनगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में रविवार दोपहर 2:00 बजे क्षेत्र में रोड शो निकला. रोड शो की शुरुआत गांधीनगर के महावीर पार्क से हुई, जो अलग-अलग इलाके में गई. इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार और बाइक लेकर रोड शो में शामिल हुए.