राजद एवं लालू परिवार से निष्कासित होने के बाद नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने राजद से उन्हें निष्कासित कराने वाले जयचंदों का नाम उजागर करते ही पीरो में राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है। रविवार की रात 7:00 के करीब पीरो के चौक चौराहों पर इस बात को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से अपनी कथित रिलेशनशिप से इनकार किया है।