बिहार के लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय त्योहार मंगलवार को समाप्त हो गया। मंगलवार को पूरे दिन आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में छठ को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। ईटहरी पंचायत में छठ घाट पर शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी शिव शिष्यों को अंग वर्ष देकर सम्मानित किया।