रुद्रपुर के वेंडिंग जोन में बंद दुकानदारों को एक माह में दुकान निरस्त का नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार दुकानदारों के द्वारा सोमवार दोपहर 2:30 बजे वेंडिंग जोन में प्रदर्शन करते हुए कहा कि दुकान का काम पूरा नहीं हुआ है, जिस कारण उन्होंने दुकान नहीं खोली, कहा नगर निगम उनके दुकान का काम पूरा कराए।